भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में इन्दौर, भोपाल सहित अन्य स्थानों से पूर्व माह की तुलना में कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण ज्यादा आ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। आमजन को इस संक्रमण से बचाने के लिए राज्य सरकार अपना दायित्व निर्वहन करेगी। इसके साथ ही आमजन भी अच्छी तरह सावधानियों का उपयोग करें। कोरोना से बचाव के लिए सभी उपायों को अपनाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा 23 मार्च को संकल्प अभियान होगा। इसके अंतर्गत 23 मार्च को प्रदेश में प्रात: 11 और शाम 7 बजे सायरन बजेगा। आमजन 2 मिनट का संकल्प लेंगे, जिसमें मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना शामिल है।
इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया अब लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी के सदस्य: जीतू पटवारी
मास्क पहनाए हैं, अब सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कार्य करूंगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि व्यक्तियों की बीच परस्पर दूरी रखने के लिए पहले भी उपाय किए गए थे। इसका आम जनता ने पालन भी किया था। अब फिर से ऐसी आवश्यकता महसूस की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के सामने ग्राहक के खड़े होने के लिए गोले बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भोपाल के न्यूमार्केट में शनिवार की शाम आमजनता को मास्क बांटे और पहनाए हैं। मास्क के उपयोग के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद भी इस कार्य को देखेंगे, आवश्यक हुआ तो वे खुद भी गोले बनाएंगें। संकल्प अभियान में सायरन बजने पर लोग निर्धारित समय पर अपने स्थान पर रूक जाएंगे और मास्क लगाने का, सामाजिक दूरी बनाए रखने का संकल्प लेंगे ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
इसे भी पढ़ें: सौदा से सरकार बनाने की बजाय मैंने पद छोड़ना पसंद किया: कमलनाथ
मेरी होली- मेरे घर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 'मेरी होली-मेरे घर' के नारे को त्यौहार पर दिनचर्या में उतारा जाएगा। त्यौहार पारिवारिक स्तर पर पूरी सावधानियों के साथ मनाए जाएँ। संक्रमण को रोकना हम सभी के हाथ में हैं। कोरोना के वायरस से बचने के लिए मास्क एक अचूक उपाय है।
इसे भी पढ़ें: सोलापुर महाराष्ट्र में 40 बंधक मजदूरों को मुक्त कराकर घर पहुंचाया
जिलों के प्रमुख व्यक्तियों से संवाद
मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से चर्चा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि वे जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों से संवाद करेंगे। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलेगा। हमारी सावधानियां ही वायरस से बचाने में मददगार होंगी।
23 मार्च को शाम को 7 बजे भी दो मिनट के लिए सायरन बजेगा और हम पुनः यह सुनिश्चित करेंगे कि हमने और हमारे आसपास के लोगों ने मास्क लगाया है या नहीं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 21, 2021
मास्क लगाना बहुत ज़रूरी है, इसलिए यह संकल्प अभियान हम शुरू कर रहे हैं। स्थिति हाथों से बाहर निकले, इसके पहले ही हम संभल जाएँ।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3c7obJa
0 Comments