किसान नेता राकेश टिकैत मंगलवार को जयपुर में किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित https://ift.tt/eA8V8J

जयपुर। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत मंगलवार को जयपुर में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील ने बताया कि महापंचायत विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। मील ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह जयपुर में टिकैत की पहली सभा होगी। टिकैत ने हनुमानगढ, गंगानगर और अन्य स्थानों पर कुछ सभाएं की हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: आंदोलनकारी किसानों को भी लगनी चाहिए वैक्सीन, हम आंदोलन को समाप्त नहीं होने देंगे: राकेश टिकैत 

उन्होंने कहा, ‘‘किसान समझ गये हैं कि मोदी सरकार ने उनके साथ धोखा किया है और किसानों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। सरकार कृषि क्षेत्र को उद्योगपतियों को सौंपने की योजना बना रही है और किसान इस चीज को अच्छी तरह समझ गये हैं। इसलिये कृषि कानूनों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा को राजस्थान में अगले माह तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों सहित चुनावों में भारी नुकसान होगा।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tCHEXW

Post a Comment

0 Comments