वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रहीं हैं ममता बनर्जी: पीएम मोदी https://ift.tt/eA8V8J

खड़गपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रहीं हैं। मोदी ने यहां एक चुनाव रैली में यह बात कही। पश्चिम बंगाल में इस माह के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें जीत के लिए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी चुनावी रैली में राज्य की मुख्यमंत्री पर जम कर निशाना साधा और आरोप लगाया, ‘‘ममता दीदी बर्बरता का स्कूल चलाती हैं,जिसके पाठ्यक्रम में तोलाबाजी (उगाही), कट मनी, सिंडिकेट और अराजकता शामिल है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह के बीच वार्ता, अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को क्‍यों चुना?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में आज केवल एक ही रास्ता है और वह है ‘‘भाइपो’’ (भतीजे) का रास्ता और इससे गुजरे बिना कोई काम नहीं होता। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री केंद्र की योजनाओं को रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ी हैं। मोदी ने कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर दशकों तक राज्य का विकास नहीं होने देने का भी आरोप लगाया। अपने भाषण में उन्होंने राज्य की जनता से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही बंगाल की असली पार्टी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2OOyqsU

Post a Comment

0 Comments