सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और अपने ‘मित्रों’ की कमाई बढ़ाई : राहुल गांधी https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी बढ़ाने के साथ अपने ‘मित्रों’ की कमाई बढ़ा रही है। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महंगाई, ग़रीबी और सिर्फ़ मित्रों की कमाई।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह के बीच वार्ता, अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को क्‍यों चुना?

कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की है उसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के बाद देश में 3.3 करोड़ से अधिक मध्य वर्ग से लोग गरीबी रेखा से नीचे पहुंच गए हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3txQ2Ii

Post a Comment

0 Comments