बिहार विधानसभा में अब दिया जाएगा सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार,अध्यक्ष का ऐलान https://ift.tt/eA8V8J

पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में शुक्रवार को घोषणा की कि संसद के तर्ज पर हर साल विधायकों में से भी सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक को पुरस्कार के रूप में एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 16 करोड़ की राशि जब्त की

उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया जाएगा और इसके नियमों को तैयार करने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार एक समिति द्वारा दिया जाएगा जिसकी घोषणा अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/38YpKXR

Post a Comment

0 Comments