लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना वायरस से संक्रमित, एम्स में भर्ती https://ift.tt/eA8V8J

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स की ओर से इस बात को लेकर जानकारी दी गई। एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। 20 मार्च को डॉक्टरों की निगरानी के लिए वह एम्स के कोविड सेंटर में भर्ती हुए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले ओम बिरला की सेहत कुछ समय से खराब चल रही थी। इसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया जोकि पॉजिटिव आई। फिलहाल संसद का सत्र चल रहा है। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/313NaGU

Post a Comment

0 Comments