लोकसभा सदस्य शिशिर अधिकारी ने कहा, “(तृणमूल से) जिस प्रकार हमारे परिवार को निकाला गया वह हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा। हम बंगाल में राजनीतिक हमलों और अत्याचार के खिलाफ खड़े होंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इससे पहले शिशिर ने दावा किया था कि उनके बेटे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने में सफल होंगे। शाह ने एगरा में एक जनसभा को संबोधित किया।I am going to attend the public meeting (Amit Shah's rally in Egra), says BJP leader Suvendu Adhikari's father & TMC MP Sisir Adhikari pic.twitter.com/577vxAZW42
— ANI (@ANI) March 21, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2OSnhrc
0 Comments