जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में लॉकडाउन लागू, बाकी नौ जिलों में शुक्रवार से कोरोना कर्फ्यू https://ift.tt/eA8V8J

जम्मू। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में बृहस्पतिवार शाम से 84 घंटे के लॉकडाउन की शुरुआत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को कोरोना कर्फ्यू लगाने पर मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे से 11 जिलों में कर्फ्यू लागू हो गया जोकि सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने LNJP और जीबीबी अस्पतालों के पास केंद्र बनाने को दी मंजूरी

इनमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, बडगाम, कुलगाम, पुलवामा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, रियासी और उधमपुर जिले शामिल हैं। इस बीच, प्रशासन ने कहा कि बाकी नौ जिलों में भी शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xD5Lc7

Post a Comment

0 Comments