दिल्ली में कोरोना से हालात खराब, आप MLA शोएब इकबाल ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की https://ift.tt/eA8V8J

दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की है। शोएब ने कहा कि विधायक होते हुये भी उनकी कोई सुन नहीं रहा और ना ही कोई मदद मिल रही है.. मरीज़ों को ऑक्सीजन- दवाइयां और अस्पताल में बेड नही मिल रहे है। ऐसे में दिल्ली में  राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
 
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार पर कोविड—19 महामारी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया और यहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3t0Cswl

Post a Comment

0 Comments