नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार शाम तक भारत में पात्र लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 12.69 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को 73,600 कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र संचालित हुए, जो अब तक सबसे बड़ी संख्या है।
इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की पीएम मोदी सहित राजनीतिक जगते के लोग कर रहे हैं प्रार्थना
मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि कार्यस्थल पर टीकाकरण भी बड़ी संख्या में टीके लगने का एक कारण है। शाम आठ बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार देश में लोगों को कोविड रोधी टीके की 12,69,56,032 खुराक दी गईं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2RIZL0J
0 Comments