ठाणे। ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,664 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 4,30,651 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार को सामने आए इन नये मामलों के अलावा वायरस से 47 और लोगों की जान चली गई जिससे जिले में मृतक संख्या 7,078 हो गई।
इसे भी पढ़ें: अधिकारियों ने ऑक्सीजन रीफिल केन्द्र पर छापा मारा, दक्षिणपश्चिम दिल्ली में 70 सिलेंडर बरामद
अधिकारी ने बताया कि ठाणे में संक्रमण से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने स्वस्थ हो चुके और उपचाराधीन मरीजों के ब्योरे उपलब्ध नहीं कराए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामले 71,421 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,379 है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3v6ohYf
0 Comments