अधिकारियों ने ऑक्सीजन रीफिल केन्द्र पर छापा मारा, दक्षिणपश्चिम दिल्ली में 70 सिलेंडर बरामद https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में जिला अधिकारियों ने ऑक्सीजन रीफिल केन्द्र में बुधवार को छापा मारा और 70 सिलेंडर बरामद किए। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की घोर कमी के चलते अवैध रीफिल को रोकने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का होगा निशुल्क टीकाकरण: भूपेश बघेल

उन्होंने बताया कि द्वारका के नांगली सखरावटी के रीफिल केन्द्र में 70 सिलेंडर, ऑक्सीजन कॉइल और अन्य सामान पाए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अवैध रीफिलिंग को रोकने के लिए अपने अधिकारियों और स्वयंसेवियों को तैनात किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑक्सीजन केवल अस्पतालों को मिले।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xejpCe

Post a Comment

0 Comments