नयी दिल्ली। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 8.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 89,60,966 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 53,77,011 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अब तक अग्रिम मोर्चे के 97,30,304 कर्मियों को पहली खुराक और 42,68,788 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39Qwac1
0 Comments