नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जलवायु मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी से मंगलवार को मुलाकात की और वैश्विक जलवायु कार्य योजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। केरी इस समय भारत की यात्रा पर हैं। जयशंकर ने ट्वीट किया, “जॉन केरी से दोबारा मिलकर अच्छा लगा। वैश्विक जलवायु कार्य योजना पर चर्चा की। हमेशा की तरह वह इस विषय पर संजीदा और उत्साहित दिखे।” अमेरिकी दूतावास की ओर से कहा गया कि आने वाले कुछ दिनों में केरी भारत सरकार, निजी क्षेत्र और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।
Good to see US @ClimateEnvoy John Kerry again. Discussed issues of global climate action. As always, passionate and interesting on this subject. pic.twitter.com/4S4YtBmYq4
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
0 Comments