कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद येदियुरप्पा को दी गई अस्पताल से छुट्टी https://ift.tt/eA8V8J

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बृहस्पतिवार को यहां के निजी अस्पताल से छुट्टी दे गई जहां वे कोविड-19 का इलाज करार रहे थे। उनके कार्यालय ने बताया कि येदियुरप्पा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दी गई जहां पर उनका गत पांच दिन से इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने माकपा नेता सीताराम येचुरी के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट किया

बता दें कि 78 वर्षीय येदियुरप्पा को 16 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आठ महीने में दूसरी बार संक्रमित हुए थे। इससे पहले वह पिछले साल दो अगस्त को कोविड-19 संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे और नौ दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3arrFF6

Post a Comment

0 Comments