दिल्ली के पूर्व मंत्री अशोक वालिया के निधन पर राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने दुख जताया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का बुधवार को देर रात निधन हो गया। 72 वर्षीय वालिया कोरोना वायरस से संक्रमित थे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, दिल्ली के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया जी के कोरोना से देर रात अपोलो अस्पताल में निधन की खबर से स्तब्ध हूं। भगवान दिवंगत नेता के आत्मा को शांति प्रदान करें।” कुमार ने कहा, दिल्ली कांग्रेस के लिए यह अपूर्णीय क्षति है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद येदियुरप्पा को दी गई अस्पताल से छुट्टी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने वालिया के निधन पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एके वालिया जी के निधन से दुखी हूं।वह कांग्रेस पार्टी के एक बहुत ही मददगार सदस्य थे और उनमें गहरी सामाजिक चेतना थी। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं निजी तौर पर इसकी साक्षी हूं कि एके वालिया जी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर बहुत सारे लोगों की मदद की। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर एके वालिया जी का निधन दु:खद है।

इसे भी पढ़ें: भारत अपनी अर्थव्यवस्था को कार्बन मुक्त करने को प्रतिबद्ध: धर्मेन्द्र प्रधान

एक सक्षम प्रशासक के तौर पर दिल्ली के विकास में उनका बड़ा योगदान था। उनके मृदुभाषी व सादगीपूर्ण आचरण के सभी कायल थे। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।’’ गौरतलब है कि वालिया ने दिल्ली में शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार में बतौर मंत्री कईअहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म दिल्ली में आठ दिसंबर 1948 को हुआ था।

उन्होंने 1972 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और पेशे से वह फिजीशियन थे। वह दिल्ली की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी विधानसभा के सदस्य रहे। वह अपने चौथे कार्यकाल में लक्ष्मी नगर से विधायक रहे। वहीं पहले से लेकर तीसरे कार्यकाल तक वह गीता कॉलोनी से विधायक रहे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eqpAua

Post a Comment

0 Comments