मंगलवार को इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘महामारी ने न केवल डिजीटल विभाजन के मुद्दे को सामने लाकर रख दिया बल्कि समतामूलक समाज के अहम घटक के तौर पर डिजीटल पहुंच के हमारे नये दृष्टिकोण को सामने रखा।’’ प्रसाद ने कहा कि प्रौद्योगिकी का मतलब समानता की स्थापना करना है न कि विभाजन करना। उन्होंने कहा कि दुनिया की लगभग आधी आबादी के पास हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नहीं है और वह वर्चुअल प्लेटफॉर्म, टेली मेडिसिन, दूरस्थ शिक्षा और ई-पेमेंट की पहुंच से वंचित है। संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव एमिना मोहम्मद ने महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में कहा कि दुनिया की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है और सबसे ज्यादा विकासशील देशों में हैं जो अब भी इंटरनेट की पहुंच से दूर है।कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) April 28, 2021
दो गज की दूरी का पालन करें, लगातार साबुन से हाथ धोएं, मास्क पहने और घर पर रहें, सुरक्षित रहें।#Unite2FightCorona pic.twitter.com/gttsXh80A3
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nuqmKO
0 Comments