चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को उनके कार्यकाल के संबंध में सर्वेक्षण कराने की सलाह दी। परगट सिंह ने 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी तथा उसके बाद फरीदकोट में हुयी गोलीबारी के सिलसिले में न्याय में कथित देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बेअदबी के बाद हुयी पुलिस गोलीबारी के मामले को लेकर पार्टी में बढ़ते दबाब के बीच मुख्यमंत्री सिंह पार्टी विधायकों के साथ मुलाकात कर रहे हैं और इसी दौरान परगट ने भी उनसे मुलाकात की।
इसे भी पढ़ें: विफल रही केजरीवाल सरकार! कांग्रेस ने की दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
जालंधर छावनी से कांग्रेस विधायक ने संवाददाताओं से कहा, 2017 का विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर जीता था। मैने मुख्यमंत्री साहिब से कहा कि आपको मुख्यमंत्री के रूप में अपना सर्वेक्षण कराना चाहिये। इससे हमें यह पता चलेगा कि हम कहां खड़े हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके परगट ने कहा कि कैप्टन के 2002 से 2007 के कार्यकाल को देखते हुये लोगों ने 2017 में उन्हें मौका दिया लेकिन अब वह वो कैप्टन नहीं हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3aPgczn
0 Comments