दिल्ली में संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 6,85,062 हो गयी जबकि 6.56 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,332 हो गयी है जबकि एक दिन पहले 14,589 मरीज थे। दिल्ली में सोमवार को 3548 मामले आए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी। जबकि रविवार को 4033 मामले आए थे और 21 मरीजों की मौत हो गयी थी। बुलेटिन के मुताबिक, आरटी-पीसीआर तरीके से 69,667 जांच और रैपिड एंटीजन तरीके से 33,786 जांच समेत कुल 1,03,453 नमूनों की जांच की गयी। घर पर पृथक-वास में 8,871 लोग हैं जबकि सोमवार को 7,983 लोग पृथक-वास में थे। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी बढ़कर 3291 हो गयी है।दिल्ली में 5100 नए #COVID19 मामले, 2340 रिकवरी और 17 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2021
कुल मामले: 6,85,062
कुल रिकवरी: 6,56,617
मृत्यु: 11,113
सक्रिय मामले: 17,332 pic.twitter.com/I6TtYTq8nz
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fS1IC6
0 Comments