गहलोत का तंज, भाजपा वाले जरूरत पड़ने पर गांधी जी की तरह नेहरू को भी अपना लेंगे https://ift.tt/eA8V8J

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब इन्हें जरूरत पड़ेगी तो गांधीजी की तरह पंडित नेहरू को भी अपना लेंगे। हनुमानगढ़ में गांधी जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ‘‘ अब जब भाजपा और आरएसएस ने गांधी जी को अपना लिया है, सरदार पटेल को अपना लिया है, सबको अपनाते जा रहे हैं.. और कोई वक्त आयेगा की कि वे पंडित नेहरू को भी अपना लेंगे।” उन्होंने कहा कि 10-20 साल बाद जरूरत पड़ने पर हो सकता है कि वे नेहरू को भी अपना लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘गांधी आज भी प्रासंगिक हैं, वह उस वक्त भी थे, लेकिन उससे ज्यादा प्रासंगिक आज हैं, क्योंकि जिस प्रकार के देश के अंदर हालात बन गये है..शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं, लेकिन लोग फोन पर बात करने से डरते हैं, और कहते हैं कि फेसटाइम पर या व्हाट्सएप पर बात करो।’’
 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में किसानों ने भाजपा सांसद को घेरा, कार के शीशे को किया क्षतिग्रस्त


 मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर जांच एजेंसियो के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘सरकारें गिराने, सरकारें बनाने के लिये, बदला लेने के लियेप्रर्वतन निदेशालय, सीबीआई, आयकर विभाग का दुरुपयोग हो रहा है.. चुनाव के चार दिन पहले नेताओं के परिवारों पर छापे पड़ रहे है.. पश्चिम बंगाल में भी।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘देश के अंदर जो कुछ तमाश हो रहा है.. इनको अहसास नहीं कि वास्तव में जनता समझती भी है और समय आने पर वो जवाब देती भी है। ’’ उन्होंने कहा कि ‘‘युवा पीढ़ी को गांधीजी के जीवन मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाकर समाज और देशहित में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए प्रदेश में युवा शांति सेना बनाने जैसे नवाचार किए जा सकते हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को गांधीजी के जीवन दर्शन से जोड़ा जा सके।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fO4F6B

Post a Comment

0 Comments