इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- टीकाकरण केंद्रों और टीका देने के लिए नियमों में दें छूट
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, धूपगुड़ी (जलपाईगुड़ी), सिलीगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज और बिहार के पूर्णिया जिले तथा कई स्थानों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह पूछे जाने पर कि क्या भूकंप के बाद और हल्के झटके आने की आशंका है,अधिकारी ने कहा ,‘‘आमतौर पर छह की तीव्रता से कम वाले भूकंप आने के बाद इस तरह के झटके नहीं आते हैं...।’’ सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप के बाद बिहार ,असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके राज्यों के हालात की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूकंप से नुकसान पहुंचने का जायजा ले रहे हैं। वह प्रभावित चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है।’’
इसे भी पढ़ें: जनसंघ का अनुभव और RSS का हाथ, ऐसे बनी बीजेपी अचूक, अभेद्य, अपराजेय
बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। कुमार ने कहा कि जिलाधिकारियों को भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान का शीघ्रता से आकलन करने कहा गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करके उनका हाल चाल जाना क्योंकि बनर्जी सिलिगुड़ी में ही हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dCT5bV
0 Comments