तमिलनाडु में सत्ता में बने रहने की अन्नाद्रुमुक की कोशिश, द्रमुक की सत्ता में वापसी का लक्ष्य https://ift.tt/eA8V8J

चेन्नई। तमिलनाडु में करीब चार महीने के चुनावी महौल एवं चुनाव प्रचार के बाद एक ओर जहां विपक्षी पार्टी द्रमुक राज्य की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है, वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। राज्य में मंगलवार को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। तमिलनाडु के हालिया चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब अन्नाद्रमुक की नेता जे जयाललिता और द्रमुक के एम करुणनिधि नहीं होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी तीसरी बार अपने गृह जिले सेलम जिले के इडापड्डी सीट से जीत दर्ज करनेका प्रयास करेंगे। तमिलनाडु में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। 
 

इसे भी पढ़ें: हमारी सरकार सेवा करने से पहले लोगों का धर्म नहीं देखती: प्रधानमंत्री मोदी


राज्य में कुल 6.28 करोड़ मतदाता है, जिनमें 3,19,39,112 महिलाएं, 3,09,23,651 पुरुष और 7,192 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वे कुल 3,998 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम, जिन्होंने आक्रामक तरीके से प्रचार किया था, एक बार फिर गृह जिले थेनी के बोदीनयाकनूर सीट से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर उन्होंने वर्ष 2011 और 2016 में भी जीत दर्ज की थी। द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन सत्तारूढ़ अन्नाद्रूक के खिलाफ पिछले साल दिसंबर से ही प्रचार अभियान चला रहे हैं जिनमें ‘ हम अन्नाद्रमुक को खारिज करते हैं’ अभियान, जन ग्राम सभा और राज्य का गहन दौरा करना शामिल है। वह तीसरी बार कोलाथुर से लगातार विधायक चुने जाने के लिए मैदान में हैं। उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन पहली बार चुनाव मैदान में हैं। अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आए कमल हासन ने वर्ष 2018 में मक्कल निधि मयियम नाम से पार्टी बनाई और पहली बार उनकी पार्टी विधानसभा में किस्मत आजमा रही है। 
 

इसे भी पढ़ें: दो बैसाखी होने के बाद भी कांग्रेस क्यों नहीं कर रही बंगाल में प्रचार ?


अन्नाद्रमुक की सहयोगी भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड रही है और विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की पुरजोर कोशिश कर रही है। मौजूदा विधानसभा में उसका कोई विधायक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने प्रचार किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तमिलनाडु में प्रचार किया और कई इलाकों का दौरा किया। कांग्रेस यहां द्रमुक के साथ चुनाव लड़ रही है। हासन कोयंबटूर दक्षिण से किस्मत आजमा रहे हैं जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन और भगवा पार्टी की खुशबू सुंदर क्रमश: धारापुरम और थाउजंड लाइट्स सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uhNmPw

Post a Comment

0 Comments