विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 6,20,060 हैं। मुंबई में महामारी के 8,209 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 5,53,404 पर पहुंच गई तथा 50 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 12,197 हो गई। विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 2,34,452 और नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 2,30,36,652 नमूनों की जांच की जा चुकी है। विभाग ने बताया कि राज्य में इस समय 35,87,478 लोग घरों में पृथक-वास में हैं जबकि 27,273 लोग संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में हैं। इसके अनुसार राज्य में इस समय कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 81.3 प्रतिशत है।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 61,695 नए कोविड मामले, 53,335 रिकवरी और 349 मौतें दर्ज़ की गई। #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3mTpqzf
0 Comments