भाजपा ने निर्वाचन आयोग से ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया https://ift.tt/eA8V8J

कोलकाता। भाजपा ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बयान दिया है, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तैनात केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में विद्रोह पैदा करने के प्रयास के समान है। भगवा दल ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित बनर्जी की टिप्पणी को लेकर उनपर आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: CSK vs RR IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के सिर पर सजा जीत का सहरा, राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया

भाजपा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने नदिया जिले में एक जनसभा में सीएपीएफ कर्मियों से भाजपा के आदेश पर गोलियां नहीं चलाने की अपील की और कहा कि वे आज हैं कल नहीं होंगे। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उनका बयान निर्वाचन आयोग की शक्तियों पर आक्षेप लगाने वाला है।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास, मिलेंगे 1000 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर

भाजपा ने कहा, चुनाव ड्यूटी के दौरान सीएपीएफ कर्मी आयोग की निगरानी में काम करते हैं और उनके आला अधिकारी जमीन पर काम करते हैं। चुनाव लड़ रही किसी भी पार्टी के पास बलों की तैनाती का कोई अधिकार नहीं है। बनर्जी के कथित बयान को लेकर भाजपा की शिकायत में कहा गया है, यह दबी जुबान में विद्रोह भड़काने के समान है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gnve2U

Post a Comment

0 Comments