केन्द्र पर राहुल गांधी का निशाना, कहा- मदद का हाथ बढ़ाइए, ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाइए https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच बुधवार को लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की और कहा कि इस ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ को सच दिखाते चलो!’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए 20 घंटे तक का इंतजार करने संबंधी खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि ये तस्वीरें मोदी सरकार का जीवन भर पीछा नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ये मानवता के खिलाफ है। ये अपराध भी है।

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में करीब 3300 की मौत और 3.62 लाख नए केस

अंतिम संस्कारों का ये अन्तहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिल का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद परसरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार का जीवन भर पीछा करेंगी।’’ भारत में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के 3,60,960 मामले आए और 3,293 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,79,97,267 हो गई जिनमें से 2,01,187 की जान जा चुकी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gF9j7A

Post a Comment

0 Comments