ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,908 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,94,022 हो गयी है, जबकि संक्रमण से 68 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 8,241 हो गयी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि बुधवार को हुई।
इसे भी पढ़ें: बंगाल के वित्त मंत्री का सीतारमण से जीएसटी परिषद की ‘ऑनलाइन’ बैठक बुलाने का आग्रह
अधिकारी ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण से उबर चुके लोगों और उपचाराधीन मरीजों की जानकारी नहीं दी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 99,539 जबकि मृतक संख्या 1,792 है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yaOsPF
0 Comments