कौशांबी में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, एक घायल https://ift.tt/eA8V8J

कौशांबी (उप्र)। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को थाना क्षेत्र के देवरा गांव के पास एक मोटरसाइकिल तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानवता के प्रति नर्सों के नि:स्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की

हादसे में बाइक सवार छोटू (15) तथा अभिषेक (20) की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग गांव ग्राम निजामपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडे ने बताया कि घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ocIycd

Post a Comment

0 Comments