राज्यों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 89 लाख से ज्यादा खुराकें हैं उपलब्ध : केंद्र https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 89 लाख से ज्यादा खुराकें हैं और अगले तीन दिनों में उन्हें 28 लाख और खुराकें दी जाएंगी। सुबह आठ बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 17.15 करोड़ (17,15,42,410) से ज्यादा खुराकें दी हैं। इनमें से बर्बाद हो गयी खुराकों समेत 16,26,10,905 खुराकों का इस्तेमाल हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: HC का गृह मंत्रालय से सवाल, बिना दस्तावेज रह रहे विदेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया क्या है

मंत्रालय ने बताया, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 89 लाख (89,31,505)से ज्यादा खुराकें हैं। ’’ इसके अलावा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अगले तीन दिनों में 28 लाख से ज्यादा खुराकें मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि एक मई से कोविड-19 रोधी टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत की गयी। मंजूर नए आयु समूह के लिए पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू किया गया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2SmiDmy

Post a Comment

0 Comments