इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आयी मामूली गिरावट, एक दिन में 3.29 लाख नये मरीज, 3,876 लोगों की मौत
इसके बाद लोअर सुबनसिरि में 20, अंजॉ में 17, नामसाई तथा ईस्ट सियांग में 15-15, चांगलांग में 14, लोअर दिबांग वैली में 13, लोहित में आठ, अपर सुबनसिरि तथा लोअर सियांग में छह-छह, लेपारादा, पापुमपरे तथा वेस्ट कामेंग में पांच-पांच, दिबांग वैली में तीन, अपर सियांग, वेस्ट सियांग, त्वांग तथा कामले में दो-दो और क्रा दादी, कुरुंग कुमे, तिरप तथा सियांग में एक-एक नया मामला सामने आया। डॉ. जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में से 188 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, 12 आरटी-पीसीआर और सात ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आया। नए मामलों में से 68लोगों के अलावा किसी में वायरस का कोई लक्षण नहीं था। उन्होंने बताया कि रविवार को कम से कम 179 लोग ठीक भी हुए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,351 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.09 प्रतिशत है।
इसे भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के विधायकों और नेताओं ने किया कोरोना नियमों का उल्लंघन, मामला दर्ज
वहीं, जबकि जांच में संक्रमित पाए जाने की दर 7.14 प्रतिशत है। डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में कुल 1,955 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में अभी तक कुल 4,85,734 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अभी तक राज्य में 2,92,841 लोगों को कोविड-रोधी टीके लगाए गए हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2R7PkUw
0 Comments