रांची। झारखंड में 23 अप्रैल से लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 31,131 लोगों से 25 लाया रुपये जुर्माना वसूला है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर, मास्क नहीं लगाने वालों से कुल 25,01,940 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाबर आजम और फखर जमां ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित
उन्होंने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक 4,23,600 रुपये जमशेदपुर में 978 लोगों से वसूले गये। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते दुष्परिणाम को रोकने के लिए लॉकडाउन को 13 मई तक बढ़ाने का फैसला आज ही लिया गया है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eUZ2Bz
0 Comments