कोरोना वैक्सीन को लेकर बंगाल की सीएम दीदी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र https://ift.tt/eA8V8J

बंगाल की तीसरी बार कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। कोरोना वैक्सीन को लेकर ममता ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। दीदी ने कहा कि, कोरोना को खत्म करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, बंगाल से कोरोना को हटाना होगा। ममता दीदी ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कहा कि, बंगाल में 50 लोगों से ज्यादा लोग इक्ट्ठा न हों। इसके साथ ही दफ्तरों में 50 फीसदी की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। जिम, मॉल, शॉपिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। कार्यक्रम में 50 फीसदी से ज्यादा लोग शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: केरल सरकार के वैक्सीनेशन मॉडल की पीएम मोदी ने की तारीफ, ट्वीट कर की सराहना

वैक्सीन की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सभी के लिए कोविड-19 टीके मुफ्त में उपलब्ध कराने की मांग की है। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग बढ़ने के बीच रेमडेसिविर जैसी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, टीके की दूसरी डोज को लेकर दिक्कत आ रही है और उन्होंने कहा कि बंगाल में तीन करोड़ वैक्सीन की जरूरत है। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eoV3hT

Post a Comment

0 Comments