उड़ीसा में 5 से 19 मई तक से राज्य सरकार ने लगाया संपूर्ण लॉकडाउन https://ift.tt/eA8V8J

उड़ीसा सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़चे केस को कंट्रोल करने के लिए 5 मई से 19 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। पटनायक सरकार ने ये फैसला लिया और लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने का प्रयास किया है। 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। हालात काफी ज्यादा खराब है। लोगों में डर का महौल हैं।  देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे तक के इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 33 लाख के पार चली गई है।

इसे भी पढ़ें: असम में मतदान केंद्र पर ऐसी ईवीएम मशीन जिसका इस्तेमाल वोटिंग में नहीं हुआ

लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3t5r3eQ

Post a Comment

0 Comments