तेलंगाना उपचुनाव : नागार्जुन सागर में टीआरएस उम्मीदवार ने बनायी शुरुआती बढ़त https://ift.tt/eA8V8J

हैदराबाद। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के उम्मीदवार नोमुला भगत ने नागार्जुन सागर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में रविवार को शुरुआती बढ़त बना ली। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भगत दूसरे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी के जना रेड्डी से 2,118 मतों से आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन सप्लाई के लिए RCB करेगा डोनेट, नीली जर्सी की नीलामी कर जुटाएगी कोष

टीआरएस के मौजूदा विधायक नोमुला नरसिम्हा के गत दिसंबर में निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। भाजपा ने इस सीट से पी रवि कुमार को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस उम्मीदवार जना रेड्डी पूर्व विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वह 2018 विधानसभा चुनाव में इसी निर्वाचन क्षेत्र से हार गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nCr7lg

Post a Comment

0 Comments