गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की जरूरत: मायावती https://ift.tt/eA8V8J

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की खबरें मिल रही हैं और सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की सख्त जरूरत है। मायावती ने एक ट्वीट में कहा, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद अब यहाँ खासकर छोटे कस्बों व देहात में बहुत तेजी से कोरोना वायरस महामारी के फैलने की दिल दहलाने वाली खबरें मिल रही हैं। लोग काफी दहशत में हैं। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की सख्त जरूरत है, बसपा की यह मांग है।’’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक जारी, चुनाव नतीजों सहित कई मुद्दों पर होगा मंथन

उन्होंने कहा, साथ ही, हाल ही में देश के जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हुये हैं, वहाँ शहरों के साथ-साथ देहातों में भी कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। वहाँ की राज्य सरकारों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, बसपा की यह सलाह है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पर विदेशी मदद को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी हाल ही में राज्यों को कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए ऑक्सीजन के बंटवारे व आपूर्ति आदि को लेकर अपने फैसले में केन्द्र सरकार को जो कदम उठाने के खास निर्देश दिये हैं, सरकार उन पर शीघ्र ही पूरी तरह से अमल जरूर करे तो बेहतर होगा।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3o3orgv

Post a Comment

0 Comments