नयी दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक सोमवार को आरंभ हो गई जिसमें चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव नतीजों की मुख्य रूप से समीक्षा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में चुनाव नतीजों के साथ ही देश के कोरोना वायरस के संक्रमण की गंभीर स्थिति को लेकर भी चर्चा होगी। असम और केरल में सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही कांग्रेस को हार झेलनी पड़ी। वहीं, पश्चिम बंगाल में उसका खाता भी नहीं खुल सका।
इसे भी पढ़ें: विवादित इज़राइली परेड से पहले फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इज़राइली पुलिस के बीच झड़प
पुडुचेरी में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा जहां कुछ महीने पहले तक वह सत्ता में थी। तमिलनाडु में उसके लिए राहत की बात रही कि द्रमुक की अगुवाई वाले उसके गठबंधन को जीत मिली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को ‘निराशाजनक’ करार देते हुए पिछले सप्ताह कहा था कि इस हार से सबक लेने की जरूरत है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3baiKbB
0 Comments