नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर चार राज्यों और दो उपराज्यपालों से की बात
पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था।
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eqwnp1
0 Comments