नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना काम किया होता जो यह नौबत नहीं आती।
इसे भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर, महाराष्ट्र में पेट्रोल 100 रुपये के पार
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ विदेशी सहायता पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नौबत ना आती।’’ कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेशी सहायता को लेकर सरकार को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे जुड़ा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hku5K9
0 Comments