प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया चौधरी अजीत सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि वह हमेशा किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

इसे भी पढ़ें: कनाडा ने फाइजर का टीका 12वर्ष और इससे अधिक के किशोरों के लिए अधिकृत किया

शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’ चौधरी अजीत सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनके पुत्र व मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने आज उनके निधन की जानकारी दी। गुरुग्राम के निजी अस्पताल में सिंह का इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के पस्त भारत! एक दिन में 4.12 लाख नये मरीज, लगभग 4000 लोगों की हुई मौत

उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘चौधरी साहब नहीं रहे।’’ अजीत सिंह ने भारती प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनके पिता चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री भी रहे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tneYBO

Post a Comment

0 Comments