कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कोरोना जांच घटाए जाने का दावा किया, सरकार पर निशाना साधा https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को दावा किया कि देश में कोरोना वायरस की जांच की संख्या घटा दी गई जिस कारण संक्रमण के मामलों में गिरावट नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को बेवकूफ बनाने की बजाय सरकार को रोजाना कोविड की जांच की संख्या बढ़ानी चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्विटर पर एक चार्ट भी शेयर किया जिसमें दर्शाया गया कि कुछ दिनों पहले तक 18-19 लाख जांच हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से जांच की संख्या 15 लाख के आसपासकर दी गई है। चिदंबरम ने कहा, ‘‘कोई हैरानी की बात नहीं है। यह संक्रमण कम होने का सबूत नहीं है। कम जांच करों, संख्या कम आएगी।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 : अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने भारत की मदद करने वालों की प्रशंसा की

अगर कोई जांच नहीं करेंगे तो संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को लोगों को बेवकूफ नहीं बनाना चाहिए। उन्हें हर दिन जांच बढ़ानी चाहिए।’’ गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 3,780 लोगों की मौत के बाद बुधवार को इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 2,26,188 हो गई, जबकि एक दिन में संक्रमण के 3,82,315 नये मामले सामने आए।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nTa3aL

Post a Comment

0 Comments