नयी दिल्ली। दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में दो मंजिला इमारत के भूतल में रविवार देर रात आग लग गई, हालांकि वहां रहने वाले एक परिवार के सभी पांच सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात एक बजकर 24 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।
इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के विरोध में पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत के भूतल में पार्किंग में खड़ी दो कारों और दो दोपहिया वाहनों में आग लग गई थी। पहली मंजिल से पांच लोगों को बचाया गया और आग पर देर रात करीब ढाई बजे काबू पा लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने जगदीश (58), उनकी पत्नी सुनीता (42) उनके बच्चों मोहित (25), रोहित (23) और एकता (20) को बचाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2RnD2Yq
0 Comments