नारदा स्टिंग मामले में WB के मंत्री फिरहाद हकीम को पूछताछ के लिए CBI दफ्तर लाया गया https://ift.tt/eA8V8J

पश्चिम बंगाल में शारदा घोटाले के सिलसिले में टीएमसी मंत्री फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को सीबीआई कार्यालय लाया गया। नारद स्टिंग मामले में सीबीआई ने बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम को उठाया और पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय  लेकर आयी है। 

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इससे पहले तीन अन्य, राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी और पूर्व मंत्रियों मदन मित्रा और सोवन चटर्जी के साथ फिरहाद हकीम के खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी। इस मामले में नारद का एक स्टिंग ऑपरेशन शामिल है, जिसमें तृणमूल नेता कैमरे के सामने रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन सांद्रक कालाबाजारी मामले में खान चाचा रेस्तरां का मालिक नवनीत कालरा गिरफ्तार

केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों द्वारा आज सुबह उठाए गए बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने आरोप लगाया कि उन्हें नारद रिश्वत मामले में उचित मंजूरी के बिना गिरफ्तार किया जा रहा था। केंद्रीय बल आज सुबह उनके घर पहुंचे और उन्हें ले गए। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3om1QMo

Post a Comment

0 Comments