दिल्ली में घटे कोरोना के मामले, केजरीवाल सरकार ने लिया क्रेडिट! युद्ध स्तर पर सेना ने किया काम https://ift.tt/eA8V8J

 भारत की राजधानी दिल्ली में अप्रैल-मई 2021 की जो तस्वीर दुनिया ने देखी वह डरा देने वाली थी। सरकारें नाकाम था, हालात बेकाबू। कोरोना बस लोगों की सांसे छिनता जा रहा था। लोग कतरा-कतरा ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे। तरस-तरस कर अपना दम तोड़ रहे थे। मरने के बाद उनके शरीर को जलाने के लिए लकड़िया कम पड़ गयी थी। शमशाम में बित्ताभर जमीन नहीं बची थी कि अंतिम संस्कार किया जा सके। कोरोना के रूम में ये भारत में आयी वो त्रासदी थी जिसे कभी भूला नही जा सकता।  

इसे भी पढ़ें: कैस्टर ऑयल बालों के लिए किस तरह से फायदेमंद है? 

भारत के हालात को देखते हुए विदेशी देशों मे हालात पर काबू पाने के लिए मदद देना शुरू कर दिया। मदद को भारत में लाने के लिए वायुसेना को महामारी से लड़ने के लिए जमीन पर उतार दिया गया। नेवी, आर्मी सब कोरोना से लोगों को बचाने के लिए लगा दी गयी। आखिर में स्थिति को काबू करने नें मामली गिरावट देखी जा रही है। जहां पिछले कुछ दिनों ने भारत में एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख के पार हो गयी थी अब उसमें गिरावट  आयी है। ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत में कोरोना के  3.29 मरीज 24 घंटे में सामने आये हैं और 3800 से ज्यादा लोगों की जान गयी हैं। दिल्ली सहित देश को बचाने के लिए सेना , डीआरडीओ, विदेशों ने काफी मदद की। कोर्ट ने स्थिति को देख कर सरकारों को फटकार लगानी शुरू की। केंद्र ने दिल्ली को हर स्थिति में ऑक्सीजन उपलब्ध करवायी और ऐसा लगने लगा कि शायद एक बार फिर हम  कोरोना से लड़ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपये के पार 

दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है। मंगलवार को दिल्ली में लगभग 13 हजार मरीज सामने आये हैं। 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने पिछले तीन हफ्तों से हालात पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन लगाया है। ये संपूुर्ण लॉकडाउन नहीं है। काफी रियायते इस  बार दी गयी थी।  दिल्ली में स्थिति में सुधार देखते हुए सीएम केजरीवाल का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना को कंट्रोल करने में लॉकडाउन ने बड़ी भूमिका निभाई है।  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले कम हो रहे हैं, ये  दूसरी लहर है। आपके सहयोग से लॉकडाउन सफल रहा। हमने पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या बढ़ाई है। कल, हमने जीटीबी अस्पताल के पास 500 नए आईसीयू बेड शुरू किए। अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है।

 केजरीवाल ने देश में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। केवल 2 कंपनियां ही टीके का उत्पादन कर रही हैं। वे एक महीने में केवल 6-7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन करते हैं। इस तरह, सभी को टीकाकरण करने में 2 साल से अधिक समय लगेगा। तब तक कई लहरें आ चुकी होंगी। केजरीवाल कहते हैं, '' युद्धस्तर पर वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने और राष्ट्रीय टीकाकरण की योजना तैयार करना महत्वपूर्ण है। '' केन्द्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टीके के निर्माण में सक्षम सभी संयंत्र उसका निर्माण करें 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eBq95N

Post a Comment

0 Comments