जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में कोकेरनाग इलाके के वाइलू में आतंवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: ममता सरकार का दावा, पश्चिम बंगाल में नौ मई से राजनीतिक हिंसा का कोई मामला नहीं आया

अधिकारी ने बताया कि तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uBd7L6

Post a Comment

0 Comments