नवी मुंबई पुलिस ने कम से कम 12 महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 32 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। महेश उर्फ करण गुप्ता के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को सोमवार को मुंबई के मलाड इलाके से गिरफ्तार किया गया था।पुलिस पिछले चार महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने "उच्च शिक्षित महिलाओं" को लुभाने के लिए वैवाहिक वेबसाइटों पर कई फर्जी प्रोफाइल बनाए। ऐसी वेबसाइटों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करने के बाद, वह उनसे उनके फोन पर संपर्क करता और एक पब, रेस्तरां या मॉल में एक बैठक तय करता था। इसी तरह से वह महिलाओं को अपना शिकार बनाता गया। पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगड़े के अनुसार, आरोपी इन बैठकों के दौरान महिलाओं का यौन शोषण करता था।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस से संक्रमित नवाजत बच्ची का सफल ऑपरेशन किया
पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगड़े ने बताया कि “आरोपी ने हर अपराध के लिए एक अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। वह बार-बार अपना सिम बदलता था। यहां तक कि ओला या उबर से कैब बुक करने के लिए भी वह अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। आरोपी कुछ समय पहले एक हैकर के रूप में काम किया करता था और उसे कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान है, लेकिन वह इसे गलत जगह इस्तेमाल कर रहा था।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की टीकाकरण घोषणा पर बोली ममता बनर्जी, देरी के कारण बहुतों को जिंदगी गंवानी पड़ी
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ता है और पहले भी बड़ी कंपनियों में काम कर चुका है। डीसीपी मेंगड़े ने कहा, "अब तक, हमें जानकारी है कि उसने 12 महिलाओं के खिलाफ यह अपराध किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि कई और भी हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।"
इस खबर का सोर्स इंडिया टूडे वेबसाइट हैं
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gfyV9a
0 Comments