पत्रकार आदित्य दुबे के घर पहुंचे रवि किशन, मृतक के परिवार को सांसद ने सांत्वना दी https://ift.tt/eA8V8J

गोरखपुर:- गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन पहुंचे पत्रकार आदित्य दुबे के घर वहां पहुंचकर उन्होंने मृतक आदित्य दुबे के परिवार को ढांढस बंधाया तथा उनके परिवार को  सांत्वना भी दी और उन्होंने इस बात का आश्वासन भी दिया कि उनके परिवार के साथ हमेशा जरूरत पड़ने पर वह उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी मदद हो सकती है वह मृतक के परिवार को दिलाई जाएगी इसके लिए शासन को उन्होंने एक पत्र भी भेजा है जिससे आदित्य दुबे के परिवार को मदद मिल सके इसके लिए सांसद रवि किशन ने पहल भी कर दी है|
 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी साझा करने का दबाव चीन पर बनाते रहेंगे: अमेरिका


 उन्होंने मृतक आदित्य दुबे के परिवार को सांत्वना देते हुए बताया कि आदित्य के जाने से परिवार में यदि किसी तरह की कभी भी कोई भी जरूरत पड़ती है तो वह परिवार के साथ हैं उन्होंने मृतक आदित्य दुबे की नवजात बच्ची से मिलकर परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस बच्ची की विशेष रूप से देखभाल करें और यदि कोई भी किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो वह उसमें हर तरह से सहयोग प्रदान करेंगे सदर सांसद रवि किशन ने पत्रकार आदित्य दुबे के घर जाकर इस बात को साबित किया कि गोरखपुर के जनप्रतिनिधि के रूप में वह पत्रकारों के लिए हमेशा हर तरह से तैयार हैं।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Shr9nk

Post a Comment

0 Comments