मिजोरम में कोविड-19 के 203 नए मामले, 52 बच्चे भी संक्रमित https://ift.tt/eA8V8J

आइजोल। मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 203 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,196 हो गई। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में करीब 3,214 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और नमूनों के संक्रमित आने की दर अब 6.31 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से आइजोल जिले में सबसे अधिक 15 मामले, लुंगलेई जिले में 24 और कोलासिब जिले में 11 नए मामले सामने आए। नए मामले में 52 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 39 दिन बाद एक बार फिर पटरी पर दौड़ी नोएडा मेट्रो, लॉकडाउन की वजह से रोकी थी सेवा

203 लोगों में से चार ने हाल ही में यात्रा की थी, 150 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए और अन्य 49 लोग कैसे संक्रमित हुए, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 3,370 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 10,769 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए लाभकारी एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाए केंद्र: किसान मोर्चा

संक्रमण से यहां अभी तक 57 लोगों की मौत हुई है। मरीजों के ठीक होने की दर राज्य में 75.86 प्रतिशत है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि राज्य में मंगलवार तक 2,74,383 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका था, जिनमें से 52,535 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3w7ekL2

Post a Comment

0 Comments