मुंबई में पहुंचा मानसून, शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवा रोकी गयी https://ift.tt/eA8V8J

आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक (डीडीजी) जयंत सरकार ने कहा कि मॉनसून आज मुंबई में आ गया है, सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून होती है, इसलिए यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है। कुर्ला और सीएसएमटी के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया है।  कुर्ला और सायन स्टेशनों के बीच काफी ज्यादा जलभराव हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर सुबह साढ़े नौ बजे यातायात रोक दिया गया। मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि पानी कम होते ही यातायात फिर से शुरू हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: महान संस्कृतिनिष्ठ और समाज सुधारक बिरसा मुंडा वंचितों की रक्षा करने के लिए जाने जाते हैं

 
मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।आईएमडी ने कहा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आज 09 जून को महाराष्ट्र (मुंबई सहित) के और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है और अगले 2 दिनों के दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्सों में, ओडिशा के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: 39 दिन बाद एक बार फिर पटरी पर दौड़ी नोएडा मेट्रो, लॉकडाउन की वजह से रोकी थी सेवा  

आईएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की पुष्टि की थी क्योंकि यह तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था। महाराष्ट्र की राजधानी में मंगलवार को कोलाबा, महालक्ष्मी और दादर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 20 मिमी से 40 मिमी के बीच बारिश हुई, जबकि चिंचोली, बोरीवली और दहिसर सहित उत्तरी मुंबई के कुछ मौसम केंद्रों में दिन के पहले भाग में लगभग 60 मिमी बारिश हुई ।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2SnlQmn

Post a Comment

0 Comments