अंडमान में कोविड-19 के 29 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,197 हुई https://ift.tt/eA8V8J

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में शुक्रवार को कोविड-19 के 29 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,197 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संक्रमण से और 21 लोग उबर गए हैं। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई तथा मृतक संख्या 125 बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण एवं उत्पीड़न के मामले में जांच के आदेश

केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 99 मरीज उपचाराधीन हैं तथा अब तक 6,973 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3.93 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। कुल 1.29 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xhh60b

Post a Comment

0 Comments