सचिन पायलट को मनाने की कवायद हुई तेज, सुबह सबेरे प्रियंका गांधी ने किया फोन https://ift.tt/eA8V8J

सचिन पायलट के बगावती तेवर के बीच उन्हें मनाने की कवायद शुरू हो गई है। सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस का आलाकमान सक्रिय हो गया है। सुलह कमेटी की रिपोर्ट को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अब भी नाराज बताए जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रियंका गांधी ने उन्हें सुबह-सुबह फोन किया। इसके अलावा कई और वरिष्ठ नेताओं ने भी सचिन को मनाने की कोशिश की है। खबर यह है कि सचिन पायलट आज चुप रहेंगे और दिल्ली भी जाएंगे। कल यह खबर आई कि सचिन पायलट आज दौसा जाएंगे। लेकिन बाद में यह खबर आई कि कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए उन्होंने दौसा का दौरा रद्द कर दिया है। हालांकि आज सुबह-सुबह एक बार फिर से दौसा पहुंचे। वहां उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि दी। पायलट के साथ करीब आधा दर्जन विधायक भी मौजूद रहे।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3v8OJQp

Post a Comment

0 Comments