इटावा (उप्र)। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के औरैया इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत शनिवार को दर्ज मामले में पुलिस ने 24 कारों को जब्त किया है और 34 लोगों को हिरासत में लिया है। इनपर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और जुलूस निकालने का आरोप है। हालांकि, मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव अभी भी पकड़ में नहीं आया है पर जुलूस में शामिल उसकी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में कथित लापरवाही करने पर संबंधित चौकी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: इंदौर में मजदूरों के लिये दस स्थानों पर विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगेंगे
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को औरैया जिले के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इटावा जेल से रिहा होने पर बडी संख्या मे गाड़िय़ों के काफिले के साथ जुलूस प्रदर्शन करते हुए कोविड नियमों के विरुद्ध हाइवे से औरैया गए। उन्होंने बताया कि जुलूस का वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव सहित दो सौ लोगों के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।
इसे भी पढ़ें: BJP देशभर में एक लाख हेल्थ वॉलेंटियर्स को मेडिकल डिवाइस ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दिलवाएगी
उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी के लिये औरैया और जालौन पुलिस की मदद ली गई तथा पुलिस की आठ टीम गठित करके रविवार को 34 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनकी 24 कारें जब्त की गई। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत शेष लोगों की पकड़ने के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं। बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जुलूस प्रदर्शन के मामले मे लापरवाही बरतने पर जेल पुलिस चौकी प्रभारी भानुप्रताप को निलम्बित कर दिया गया है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/34UgQbG
0 Comments